Friday, April 18, 2025

विहिप ने मोदी से की देश में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कानून बनाकर गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की है।

विहिप ने इस संबंध में मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे कानून बना कर देशभर में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप ने पत्र में कहा है कि गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी का वादा भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के गत घोषणा पत्र का अहम विषय रहा है, इसलिए गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध उनकी सरकार का संवैधानिक दायित्व है।

विहिप ने कहा है कि राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रावधान है। विहिप ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गाय को सुख-समृद्धि का आधार बताया है। ‌विहिप ने कहा है कि देश के सम्पूर्ण सनातनधर्मी समाज की मांग है कि गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगे।

यह भी पढ़ें :  दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय