Thursday, April 24, 2025

मप्र में प्रशासनिक फेरबदल, संदीप यादव जनसंपर्क आयुक्त बने

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल की दस्तक से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। राज्य में हुए प्रशासनिक फेरबदल से दस आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री, विमानन और जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल के स्थान पर संदीप यादव को सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है।

विवेक पोरवाल को प्रमुख राजस्व आयुक्त के साथ आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया है, बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है। नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा को बनाया गया है।

उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर प्रीति यादव को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े को आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय