Friday, May 17, 2024

सहारनपुर में छिटपुट झड़पों के बीच लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने शांति पूर्ण किया मतदान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण के मतदान आज छिटपुट घटनाओ को छोड़ शांति पूर्ण संपन्न हुआ। मतदान को शांति पूर्ण निर्विघ्न संपन्न कराये जाने के लिए कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किए गए थे और पुलिस, पीएसी बलांे के साथ अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। मतदान को निष्पक्ष व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण शील थे और हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे, ताकि मतदान मंे किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

लोकतंत्र के पर्व नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज प्रातःकाल सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरम्भ हुआ। मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गयी थी, जिससे कि किसी रूप से मतदान प्रभावित न हो सकें। मतदान के लिए मतदेय स्थलों पर पुलिस, पीएसी के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए थे। नगर को आठ जोन में विभाजित कर दस सैक्टर बनाये गये थे। 141 मतदान केन्द्रों पर मतदान की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें 53 मतदेय केन्द्र, 103 मतदेय स्थल संवेदनशील, 51 केन्द्र व 200 मतदेय स्थल अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए गए थे, जबकि 12 मतदान केन्द्र व 117 मतदेय स्थल अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिन्हित किए गए थे, जबकि 43 केन्द्र व 133 मतदेय स्थल सामान्य के रूप में चिन्हित किए गए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर में मतदान के लिए 553 मतदेय स्थल बनाये गये थे। जबकि वार्ड सं.5 के प्राथमिक विद्यालय कुम्हारहेड़ा को सखी बूथ बनाया गया था। मतदान को शांति पूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए प्रशासनिक स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी। प्रातः 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान में रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। अपराहन 11 बजे तक 20.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल लिये थे।

हालांकि मत प्रतिशत बढ़ रहा था, लेकिन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या अत्याधिक कम देखी गयी। कुछ ही मतदेय स्थल ऐसे थे, जहां मतदाताओं की कतार लगी थी, अन्यथा अधिकांश मतदेय स्थल पूरी तरह शून्य नजर आ रहे थे। दोपहर 1 बजे मत प्रतिशत ने एकाएक वृद्धि पकड़ी, यह बढ़कर 32.56 प्रतिशत आंका गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह भी बना था। विशेषकर प्रथम बार अपने मत का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर विशेष रूचि दिखायी दे रही थी।

दोपहर 3 बजे तक 43.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। मतदान को लेकर सभी में विशेष उत्साह बना हुआ था। हालांकि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखायी दे रही थी। फिर भी मत प्रतिशत लगातार बढ़ रहा था। नये व पुराने शहरों के मतदेय स्थलों पर मतदान को संपन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय