Thursday, May 15, 2025

महाराष्ट्र में नितिन करीर बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, विवेक फणसलकर प्रभारी डीजीपी नियुक्त

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नितिन करीर को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया, जबकि मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को राज्य के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

57 वर्षीय करीर निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज सौनिक की जगह लेंगे, जबकि फणसलकर अगले आदेश तक निवर्तमान डीजीपी रजनीश शेठ से अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे।

सौनिक और शेठ दोनों के रविवार को सेवानिवृत्ति होने के बाद राज्य के दो शीर्ष पद खाली हो गए थे और नए अधिकारियों ने रविवार शाम को अपने-अपने कार्यभार संभाल लिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय