Tuesday, April 29, 2025

देश में मौसम का सितम, दिल्ली में पारा 46 पार

नई दिल्ली। देश का अधिकांश हिस्सा मौसम के सितम से झुलस रहा है। तेज गर्मी की वजह से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। और तो और अब तो पर्वतीय राज्यों के मैदान भी खौलने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लू की चपेट में है। दिल्ली में सोमवार को सड़कों पर आग बरसती रही। कुछ जगह तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र को आज (मंगलवार) भी कल जैसी लू चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का औसत तापमान सीजन का सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी इस सीजन का सबसे ज्यादा है। आज भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहेगी। हो सकता है बुधवार से कुछ राहत मिल सके। हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिले में पारा उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

अधिकारियों के मुताबिक नजफगढ़ एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह दोनों क्षेत्र राजधानी में सबसे गर्म रहे। अधिकारियों ने कहा अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा या 45 डिग्री पार रहने पर लू जैसी स्थिति मानी जाती है। इस तकनीकी आकलन का सार है कि सोमवार को दिल्ली के 12 में से सात क्षेत्र लू की गिरफ्त में रहे। यहां नागरिकों, पशु और पक्षियों को तेज धूप एवं गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा।

[irp cats=”24”]

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय उत्तर पश्चिमी हवा से बेहाल है। यह हवा गर्म इलाकों से आ रही है। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि आसमान में बादल बिलकुल भी नहीं हैं। तेज धूप होने जैसे कारक सक्रिय हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र की वेधशालाओं में सोमवार को अधिकतम तापमान नजफगढ़ और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 46.2, नरेला में 45.2, पूरा व पीतमपुरा में 45.8, जफरपुर एवं रिज में 44.9 रिकार्ड किया गया। विभागीय अधिकारियों का अनुमान है 24 घंटे बाद कुछ बदलाव हो सकता है। मगर आज भी दिन तपेगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात से मौसम बदल सकता है। धूल भरी हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है।

विभाग ने 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मंगलवार और बुधवार को हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में बुधवार, उत्तराखंड, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बरसात होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय