Friday, June 14, 2024

देश की संसद ने भी माना, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। कई सालों से देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण को झेल रही है। पिछले कुछ सालों अगर देखा जाए तो इस साल हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार सामने आया है।

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि देश की संसद ने भी माना कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। ये दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है। हमें वायु गुणवत्ता में अभी और भी सुधार करना है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में संसद के पटल पर रखे गए आर्थिक सर्वेक्षण का भी हवाला दिया और बताया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के एक्यूआई में अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या बढ़ी है। सीपीसीबी के आंकड़ों से यह पता चला है।

राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं, 15 साल से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध, प्रदूषण बढ़ने पर निर्माण कार्यो पर रोक, ग्रीन एरिया बढ़ने, पटाखों पर प्रतिबंध, आसपास के राज्यों में पराली जालने पर रोक और सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

उन्होंने लिखा, “देश की संसद ने भी माना कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। ये दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है। हम यदि ठान लें तो हर मुश्किल काम संभव है। इसी तरह आने वाले समय में हमें वायु गुणवत्ता में अभी और भी सुधार करना है।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय