Saturday, September 28, 2024

विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे तेजस्वी सूर्या, रिजेक्ट लीडर बना रहे हैं गठबंधन, देश में फिर बनेगी मोदी सरकार

नोएडा। भाजपा सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्याग्रेटर नोएडा पहुंचे। शहर की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, “विपक्षियों पार्टियों का गठबंधन रिजेक्ट नेताओं का गठजोड़ है। इससे कुछ होने वाला नहीं है।” अपने भाषण के दौरान तेजस्वी सूर्या ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का खूब बखान किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सरकार आम आदमी के लिए योजनाएं लाई है। जिनका लाभ लाइन में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति तक मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यों की जानकारी दी। तेजस्वी सूर्या का भाजपा नेताओं ने स्वागत  किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

तेजस्वी सूर्या ने कहा, “इस समय विपक्ष के लोगों गठबंधन तैयार हो रहा है। वह जनता से रिजेक्ट किए गए नेताओं का गठबंधन है। यह नेता अपने यहां पर जीत नहीं पाए, इसलिए आपस में गठबंधन कर रहे हैं। इन लोगों को आम जनता ने रिजेक्ट कर दिया गया है। वही लोग अब यह गठबंधन तैयार कर रहे हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा सीट हासिल करेगी। नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बनेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार से पहले लगातार अखबारों में घोटालों के बारे में खबर आती थीं। त्योहारों के समय बम ब्लास्ट होते थे। कांग्रेस की सरकार में देश न तो आंतरिक रूप से सुरक्षित था और न ही देश के बॉर्डर सुरक्षित थे। लेकिन 2014 के बाद सबकुछ बदल गया है। भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और भारत के बॉर्डर भी सुरक्षित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा सरकार से पहले लगातार अखबारों में घोटालों के बारे में खबर आती थीं। त्योहारों के समय बम ब्लास्ट होते थे। कांग्रेस की सरकार में देश न तो आंतरिक रूप से सुरक्षित था और न ही देश के बॉर्डर सुरक्षित थे। लेकिन 2014 के बाद सबकुछ बदल गया है। भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और भारत के बॉर्डर भी सुरक्षित हैं।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय