Saturday, May 10, 2025

देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये मोदी ने लिये साहसिक फैसले: भूपेन्द्र

महराजगंज- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए साहसिक निर्णय लिए हैं।

जिला पंचायत सभागार में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी के आर्थिक शक्ति सम्पन्न राष्ट्र निर्माण के संकल्प में देश के नागरिको की आर्थिक सम्पन्नता समाहित है। कहा कि व्यापार व व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भारत के 140 करोड़ लोगों की आत्मनिर्भरता से ही संभव होगा।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाएं लगातार व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था से व्यापारियों के लिए व्यापार के अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है। प्रदेश में अब कोई गुंडा या माफिया किसी व्यापारी से रंगदारी या चौथवसूली नहीं कर सकता है। आज व्यापारी निर्भय होकर स्वाभिमान के साथ अपना व्यापार कर रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ मोदी सरकार व योगी सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए सभी को सुरक्षा, सभी की सम्पन्नता, सभी को चिकित्सा की प्रतिबद्धता से काम कर रहे है। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट से उद्योग स्थापित हो रहे है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय