Thursday, April 10, 2025

बारिश से तापमान में कमी आई है, कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा  

मेरठ। मेरठ और दिल्ली एनसीआर में आज मौसम बदला हुआ है। मेरठ में बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से मौसम सुहाना हो गया है।

चक्रवात बिजरजाॅय के कारण मंगलवार दिन से मौसम में बदलाव है। मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। मेरठ सहित पश्चिम यूपी के सभी जिलों में बारिश हुई है। मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानी डाॅ. एन सुभाष की ताने तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले यूपी के जिलों में कम हो गया है। लेकिन इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है। इससे इन इलाकों का तापमान बदला है। मंगलवार को गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

आज दिन मे आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मेरठ में बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है। आज हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुठभेड़: पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा छिनैती का आरोपी गोली लगने से घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय