Sunday, February 23, 2025

उत्तराखंड की चीनी मिलों का निजी निवेश के माध्यम से होगा विस्तारीकरण,किसानो के लिए जल्द होगा उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड का गठन, सीएम धामी का ऐलान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर किसानो की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने किसानो की समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री शुगर मिलों के विस्तारीकरण को निजी निवेश के माध्यम से कराने,उत्तराखंड में ऑर्गेनिक बोर्ड के गठन के लिए आश्वत किया।

प्रतिनिधिमंडल में बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक (चौ. गठवाला खाप) धर्मेन्द्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता,अशोक बालियान (अध्यक्ष पीजेंट वैलफेयर), सलवेन्द्र सिंह कलसी (प्रदेश अध्यक्ष),गम्बर सिंह (युवा प्रदेश अध्यक्ष),योगेन्द्र राठी (प्रदेश उपाध्यक्ष) वीरेन्द्र सिंह (प्रभारी गढवाल मण्डल) अनुज जटराणा(जिलाध्यक्ष हरिद्वार)विक्रम सिंह गौराया(जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर) अमनदीप सिंह बटला, अंकित चौधरी, विनीत बालियान मौजुद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय