Wednesday, April 16, 2025

मेरठ में सफाई मजदूर संघ का चुनाव रद्द, निगम में बवाल

मेरठ। मेरठ नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चुनाव रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर निगम में बवाल हो गया। सफाई मजदूर संघ ने निगम अधिकारियों पर जानबूझकर मतदान रद्द करने का आरोप लगाया है। मतदान की प्रक्रिया होते ही निगम के अधिकारियों ने अड़ंगा लगा दिया।

जिस पर कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस और आरएएफ को भी बुलाना पड़ा। सफाई मजदूर संघ के नेता विनेश मनोठिया ने बताया कि निगम अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा और ईद का हवाला देते हुए चुनाव रद्द किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे कब सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव होंगे इसके लिए अभी कोई तारीख निश्चित नहीं की है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में कशिश ने भाषण प्रतियोगिता में मारी बाज़ी, कुमारी भारती रहीं दूसरे स्थान पर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय