Thursday, November 30, 2023

मेरठ में बेड पर मिला महिला का शव, बच्चों का बुरा हाल,मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित शक्ति कॉलोनी में एक मकान के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। बताया गया कि शुक्रवार सुबह मकान के अंदर महिला ममतेश उर्फ ममता पत्नी दीपक का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है।

अभी महिला की मौत के कारण नहीं लग सका है। बताया गया कि महिला के दो बच्चे हैं, दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक महिला का पति घर पर नहीं मिला। पति दीपक मटौर गांव का रहने वाला है और टेंपो चालक है। ममतेश मंसूरपुर के गांव जीवना की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय