Friday, June 14, 2024

फिरोजाबाद: 40 फीट गहरे कुएं में मिली मासूम, कपड़े से बंधा था मुंह

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने शनिवार को 40 फीट गहरे कुएं से रेस्क्यू कर तीन साल की मासूम को सकुशल निकाला है। बच्ची जिस हाल में मिली है उससे आशंका है कि बच्ची को मारने के उद्देश्य से कुएं में फेंका गया होगा। पुलिस बच्ची की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी शिव भान सिंह राजावत ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के बिल्टीगढ़ गांव में एक मासूम के कुएं में गिरे होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की बच्ची का मुंह कपड़े से बंधा था। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से प्रयास कर रस्सी के जरिए बच्ची को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुएं से बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर उन्होंने जब कुएं में झांककर देखा तब उन्हें बच्ची के कुएं में पड़े होने की जानकारी हुई थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना प्रभारी के अनुसार, बच्ची अब स्वस्थ है। हालांकि, उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम सोशल मीडिया के जरिए बच्ची की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर लग रही है। उसके पैर भी कमजोर हैं। वह सांवले रंग की है। बोलने में भी असमर्थ है। उसने नीले रंग की फ्रॉक और पजामी पहनी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर इसे कुएं में फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय