Monday, May 12, 2025

भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, जुमलों से चल रही सरकार: रागिनी नायक

मेरठ। कांग्रेस कार्यालय पहुंची कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने किसान आंदोलन, श्वेतपत्र मामले पर प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। कार्यकर्ताओं ने मेरठ पहुंचने पर उनका जोर शोर से स्वागत किया।

 

भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही है। अर्थव्यवस्था का बंटाधार हुआ जा रहा है। सरकार आंकड़े छुपा रही है। भाजपा सरकार ने आने के समय दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब बेरोजगारी चरम पर है, 30 लाख कर्मचारी सरकारी पद खाली पड़े हैं। यह बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कहीं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए जो श्वेत पत्र लाई है वह पूरी तरह से झूठ है। एक और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। एलान किया कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी।
रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद काम कर दिए गए। PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।

 

कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया है। मोदी ने रुपए और डॉलर को बराबर लाने का वादा किया था यह भी पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। बैंको का एनपीए अब सात गुना तक पहुंच गया है। यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ का बट्टा खाता था तब अब 15 जा पहुंचा है। जीडीपी की औसत ग्रोथ रेट गिर रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेताया था कि भाजपा के कम से जीडीपी गिरेगी और यह दो फीस दी तक गिर भी गई। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को रेनकोट पहनकर नहाने वाला व्यक्ति बता दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय