Friday, April 25, 2025

गुरुग्राम के वन क्षेत्र में नाबालिग लड़की का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम। गुरुग्राम में बादशाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र से एक 16 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बादशाहपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सतीश देशवाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने लड़की का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृत नाबालिग लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सतीश देशवाल ने कहा, “पीड़िता पिछले कुछ महीनों से बीमार थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत स्वाभाविक थी क्योंकि हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।” शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय