Friday, May 10, 2024

मेरठ में विक्की त्यागी गैंग का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल बरामद  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। एसटीएफ ने गुरुवार को विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बड़ी संख्या में पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई हैं।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनय यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हथियार सप्लाई करता था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ एसटीएफ यूनिट को गुरुवार को फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की 10 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद हुई हैं।

 

एसटीएफ के एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि उत्तराखंड, वेस्ट यूपी के गिरोह को आरोपी विनय त्यागी हथियार बेचता था। मध्य प्रदेश में बनी पिस्टल पश्चिमी यूपी में सप्लाई के लिए लाई गई थी। सहारनपुर का विनय त्यागी हथियारों का सप्लायर है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय