Tuesday, May 20, 2025

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक राजधानी के कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर रिकॉर्ड गायब होने व मिलीभगत की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

दरअसल, जिलाधिकारी दून सोनिका मीणा की पहल पर बनाई गई जांच कमेटी ने रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और दस्तावेजों में मिलीभगत की शिकायत को पुष्ट माना था। जिसके आधार पर डीएम के निर्देशों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम की स्थिति ठीक की जाए। सीसीटीवी दुरुस्त किए जाएं। किसी भी हालत में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश ना होने पाए। रेड के दौरान मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम की सभी व्यवस्था खुद ही देखते नजर आए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय