Sunday, February 23, 2025

थानाभवन विधायक की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के (चढूनी) राष्ट्रीय अध्यक्ष

जलालाबाद। जलालाबाद में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी थानाभवन विधायक अशरफ अली खां की माता के निधन पर परिवार को सात्वना देने पहुंचे है।

आपको बता दें कि थानाभवन क्षेत्र के विधायक अशरफ अली खां की माता फिरासत जहां बेगम का रविवार को निधन हो गया था। जिसके बाद से नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों के द्वारा परिवार को सात्वना देने का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी भी थानाभवन विधायक अशरफ अली के परिवार को सात्वाना उनके जलालाबाद स्थित किला आवास पर पहुंचे।

जहां उन्होने अशरफ अली खां की माता के देहांत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि दुख की खडी में शोकाकुल परिवार के साथ है। इस दौरान उन्होने परिवार के बारे में जानकारी ली। भारतीया किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी लगभग 30 मिनट थानाभवन विधायक अशरफ अली के आवास पर रुके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय