नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाज़ी के कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।
आज सदन समवेत होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया, विपक्षी सदस्य नारेबाज़ी और शोरगुल करने लगे लगे।
विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए अध्यक्ष ने सख़्त लहजे में कहा कि आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान नारेबाज़ी करना यह अच्छी व्यवस्था नहीं है।
[irp cats=”24”]
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सदन नारेबाज़ी के लिए नहीं होता है। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण है। आप चर्चा करें संवाद करायें। उन्होंने कहा कि इस तरह नारेबाज़ी के बीच नहीं चलाया जा सकता है और इसके बाद उन्होंने कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।