Thursday, September 19, 2024

गरीब के लिए ‘संजीवनी’ है आयुष्मान कार्ड : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब के लिए संजीवनी है। जब घर का कोई सदस्य बीमार पड़ता है अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाता है, ऐसे में यह कार्ड उस परिवार के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।

उत्तर प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से सात करोड़ का लक्ष्य दिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में देश के करोड़ों परिवार लाभांवित हो चुके हैं। जब किसी गरीब के घर में बीमारी आती है, तो सब कुछ छीन कर ले जाती है। ऐसे में यह कार्ड ही उनके लिए उपयोगी साबित होता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 3 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। 7 करोड़ का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 49 लाख और परिवारों का कार्ड बनाने के लिए चयन किया गया है। लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्यकार्मिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है कि हम कार्ड बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो लक्ष्य हमें दिया गया है, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिदिन इस योजना से प्राइवेट अस्पताल भी तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम में योजना के तहत लिस्टेट अस्पतालों के संचालकों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय