Saturday, April 19, 2025

मुरादाबाद रझेड़ा नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव मिला

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मूंढापांड़े क्षेत्र के दौलारी गांव के पास शनिवार को रझेड़ा नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे किशोर का शव रविवार को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलारी गांव निवासी शाने आलम मजदूरी करता था। परिवार में मां शमां, एक भाई शाहनवाज और तीन बहनें हैं। पिता तस्लीम की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार दोपहर के समय शाने आलम गांव के चार दोस्तों के साथ रझेड़ा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही स्वजन नदी किनारे पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे तक नदी में तलाश की लेकिन शनिवार शाम तक शाने आलम का पता नहीं लग सका।

थाना मूंढापांडे प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि किशोर शाने आलम के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। उसे तलाश करने के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया था। आज किशोर का शव घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूलों में लगाई जा रहीं एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशनाें की किताबें, कायस्थ महासभा ने जताया ऐतराज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय