Saturday, May 11, 2024

अलीगढ़ में 12 साल की बच्ची से बलात्कार, नुमाईश दिखाने ले गई थी महिला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अलीगढ़। गांधीपार्क इलाके में 12 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने साथ मेला दिखाने लेकर गई थी। उसी ने अपने परिचितों को वहां बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कराया।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बच्ची के मेडिकल में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शनिवार को गायब हो गई थी बच्ची

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की शनिवार शाम 7 बजे सब्जी लेने गई थी। सब्जी बाजार से कुछ दूरी पर महाशिवरात्रि का कार्यक्रम चल रहा था और मेला लगा हुआ था। बच्ची सब्जी लेने के बाद मेला देखने के लिए रुक गई। आरोप है इसी दौरान मुहल्ले में रहने वाली शारदा नाम की महिला उसके पास आई और उसे अपने साथ नुमाइश दिखाने के लिए लेकर चली गई। जिसके बाद देर रात तक बच्ची अपने घर नहीं पहुंची। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी।

जिसके बाद पड़ोस के कुछ लोगों ने बताया कि वह शारदा के साथ देखी गई थी। परिजनों ने जब महिला से संपर्क किया तो उसने बच्ची के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना कर दिया। आरोप है कि देर रात लगभग 2 बजे महिला उस बच्ची को घर के बाहर छोड़कर चली गई।

शराब पिलाकर कराया दुष्कर्म

​​​​​​ परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में 2 बजे उनकी बेटी घर पहुंची। जब परिजनों ने उससे पूछा तो बच्ची ने बताया कि महिला ने पहले उसे अपने साथ रखा। वह उसे अपने घर लेकर गई और फिर कुछ लड़कों को भी वहां पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रविवार को गांधीपार्क थाने में तहरीर दी और गैंग रेप का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और उसका मेडिकल कराया।

रात में आई मेडिकल रिपोर्ट

प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नहीं हो पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। देर रात मेडिकल की रिपोर्ट आई, जिसमें निजी अंगों पर छेड़खानी पाई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि तहरीर के बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया था। आरोपी महिला और उसके साथ साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय