Monday, April 29, 2024

कुलदीप हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भरतपुर। हलैना थाना इलाके में हुए कुलदीप हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप हत्याकांड में शामिल अभी तक 14 बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने मंगलवार को 50 हजार के इनामी बदमाश अरुण फौजी को गिरफ्तार किया है। अरुण फौजी ने ही कुलदीप की हत्या के लिए दो बदमाशों को उत्तर प्रदेश से बुलाया था।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया की 12 जुलाई 2023 को कुलदीप की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में वांछित अपराधी 50 हजार का इनामी बदमाश अरुण फौजी को गिरफ्तार किया गया है। कुलदीप के परिजनों ने रिपोर्ट में अरुण फौजी का नाम लिखाया था । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को अरुण फौजी को गिरफ्तार किया है। अरुण फौजी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। कुलदीप हत्याकांड के लिए अरुण फौजी ने दो शूटर को अलीगढ़ से बुलाया था। उनके बारे में पता लगाया जाएगा। अरुण फौजी की गिरफ्तारी के बाद जिन आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है उनकी पहचान की जाएगी। हत्याकांड के दौरान अरुण फौजी मौके पर नहीं था। इसे साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया गया है । शूटर को किसके कहने पर बुलाया गया और हथियार कहां से उपलब्ध करवाए गए। यह पूछताछ के बाद साफ़ हो पाएगा। हत्याकांड में शामिल अभी दो आरोपितों की पहचान नहीं हुई है। कृष्णा हथैनी, शेरा पहलवान और सचिन लोहार पर 50 हजार का इनाम घोषित है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली थी की, एक व्यक्ति बस से उतरकर पैदल-पैदल मडरपुर रोड़ की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो, एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर भागने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा। जिससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम अरुण फौजी बताया। अरुण फौजी अलीगढ़ का रहने वाला है। हाल ही में वह भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके के सूरजमल नगर में रहता है।

कृपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप और उसके साथी विजय पाल 12 को भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था। तभी हलैना थाना इलाके में अमोली टोल प्लाजा पर बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में बस को चारों तरफ से घेरकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 14 आरोपितों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। अभी और आरोपितों का गिरफ्तार होना बाकी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय