Saturday, April 19, 2025

घर में सो रही 15 साल की नाबालिक का गला काट कर की हत्या, पिता को किया घायल

गोरखपुर – कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह घर पर सो रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नौका टोला गांव में कथित तौर पर घर में घुसे नकाबपोश लोगों ने धारदार हथियार से प्रिया की गला रेत कर हत्या कर दी और उसके पिता जयनारायण सिंह पर हमला किया, जिससे उनके हाथ जख्मी हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रितेश कुमार सिंह ने बताया कि जयनारायण के शोर मचाने पर हमलावर भाग गये। कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची और प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध आरोपियों केशवर सिंह (48), मदन सिंह (40) और किशोर कुशवाहा (40) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार अपने परिवार में सबसे छोटी प्रिया अपने पिता के साथ घर पर थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए बाहर गए हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वजह क्या है?

यह भी पढ़ें :  रामजीलाल सुमन का भड़काऊ बयान, करणी सेना और बाबर के DNA पर उठाए सवाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय