Tuesday, April 29, 2025

शामली में सम्मान रसोई में मिलेगा दस रूपए में भरपेट भोजन

शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा शहर के शिव चौक पर सम्मान रसोई का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मात्र 10 रूपये में लोगों को भरपेट भोजन मिल सकेगा। शामली में यह ऐसी रसोई होगी जहां लोगों को आसानी से भोजन प्राप्त हो सकेगा।

 

बुधवार को सम्मान रसोई का शुभारंभ एडीएम संतोष कुमार सिंह, चेयरमैन अरविन्द संगल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एडीएम ने कहा कि यदि कोई भूखे जरूरतमंद को सम्मान के साथ भोजन करा दे, तो वह व्यक्ति उस जरूरतमंद के लिए किसी फरिश्ते या देवदूत से कम नहीं है। सम्मान रसोई मे जरुरतमंदो को सम्मान के साथ दस रूपए में भरपेट भोजन कराया जायेगा। चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि रोटी इंसान की सबसे बड़ी जरुरत होती है। दो वक्त की रोटी के लिए इंसान सुबह से उठकर रात तक भागता फिरता है।

[irp cats=”24”]

 

वहीं, किसी के पास इतना भोजन होता है कि वह खाने के बाद बचे अन्न को बाहर फेंक देता है। ऐसे में यदि कोई भूखे जरूरतमंद को सम्मान के साथ भोजन करा दें तो बेहद सराहनीय कार्य है। क्लब अध्यक्ष लायन वैभव प्रकाश गोयल ने बताया कि सम्मान रसोई में मात्र 10 रूपये में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक भोजन मिल सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय