Monday, March 31, 2025

रैपिड रेल का पिलर फाउडेशन पर रखते हुए पलटी क्रेन, बड़ा हादसा टला

मेरठ। शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। परतापुर फलाईओवर ब्रिज के ऊपर पिलर का फाउडेशन तैयार करने के लिए आए फ्रेम को रखने के लिए क्रेन पहुंची थी। जैसे ही चालक ने फ्रेम को उठाकर पिलर फाउडेशन पर रखने की कोशिश की तो अचानक क्रेन पटल गई।

बताया गया कि ओवरलोड होने से क्रेन पलटी है। वहीं, फ्रेम फलाईओवर के पास पड़े पत्थरों से टकराकर वहीं रुक गया। लेकिन अगर नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसकी चपेट में कई मकान आ जाते।

उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एनसीआरटीसी व एलएडंटी के अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल क्रेन चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद रुट डायवर्जन कर यातायात को सुचारु कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय