Thursday, April 24, 2025

बिजनौर में तेंदुए का बड़ा हमला, 11 वर्षीय लड़के को मार डाला

बिजनौर। यूपी में 24 घंटे के भीतर दूसरी बाद तेंदुए ने जान ले ली। गुरुवार देर शाम को बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में 11 वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लड़का अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। अभिजोत ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया।

परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि तेंदुए के हमले से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है। इसलिए वन विभाग की एक टीम पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गई है। हम भविष्य में किसी भी मानव हताहत को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

बता दें, कि इससे पहले बुधवार यानी 21 जून को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रजौरी गांव के 45 वर्षीय महिला कमलेश की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय