Wednesday, July 3, 2024

सहारनपुर में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के खत्रीवाला में बॉबी पुत्र मामचंद (49) की बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर के बाहर सो रहा था। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी के साथ भी रंजिश होने से इंकार किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जानकारी के मुताबिक बॉबी मंडी समिति रोड पर एक आरा मशीन पर काम करता था। रोजाना की तरह वह काम से घर लौटा था। खाना खाकर घर के बाहर अपनी चारपाई बिछाई और सो गया। इसी दौरान रात के समय किसी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। तड़के करीब चार बजे परिजन बाहर निकले तो बॉबी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। घटना का पता लगते ही वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के बेटे मनी ने बताया कि कुछ माह पहले मां का निधन हो गया था अब पिता की हत्या कर दी गई। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। फिर किसने हत्या की इस बारे में कुछ पता नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना का पता लगने के बाद सांसद इमरान मसूद भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए कहा।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे को लेकर टीम गठित कर दी गई है। परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कई लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय