Thursday, April 24, 2025

चीन में एक जहाज पुल से टकराया, दो की मौत

गुआंगज़ौ। चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग के गुआंगज़ौ में गुरुवार तड़के एक जहाज के पुल से टकराने के कारण पुल टूटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।

 

बचावकर्मियों ने बताया कि आज तड़के करीब 05:30 बजे एक कंटेनर जहाज नांशा जिले में लिक्सिंशा पुल से टकरा गया, जिससे पुल टूट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लापता हैं। कुछ लोग घायल भी हुये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस लोग हादसे के समय पुल से गुजर रहे थे।

[irp cats=”24”]

 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनमें से दो नदी में गिर गए और अन्य जहाज पर गिर गए। हादसे में क्रू का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हो गया है। बचाव कार्य जारी हैं और दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय