Wednesday, May 21, 2025

निकाय चुनाव में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, पार्षद प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, खुद का वोट भी खाते में नहीं !

झांसी। निकाय चुनाव 2023 में यूं तो तमाम रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन गरौठा तहसील में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना है जिसे न आपने पहले कभी सुना होगा और न ही देखा होगा।

दरअसल, पार्षद पद के एक प्रत्याशी के खाते में एक भी मत पत्र नहीं निकला। यह खबर पूरे तहसील में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग सोच कर हैरान हैं कि आखिर प्रत्याशी ने अपना ही वोट क्यों नहीं डाला?

गुरसरांय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-23 से पार्षद प्रत्याशी राकेश कुशवाहा ने जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी पहली बार एक नया चुनावी रिकॉर्ड बनाया है। वार्ड नंबर-23 से इनको कोई भी मत नहीं मिला है। यह पहली बार देखा गया है कि चुनाव में खड़े प्रत्याशी के खाते में शून्य वोट पड़े हैं। लोगों को आश्चर्य इस बात का है कि आखिर कैसे उन्हें खुद का भी वोट नहीं मिला।

यह चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे गरौठा तहसील और जहां-जहां खबर पहुंची लोग आश्चर्यचकित रह गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय