Friday, September 20, 2024

नोएडा में लिविंग रिलेशनशिप में रह रही महिला ने पंखे से लटकर दी जान,पार्टनर गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव में अपने लिव इन पार्टनर और दो बच्चों के साथ रह रही एक 32 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला का और उसके लिव इन पार्टनर का रात को आपस में झगड़ा हुआ था।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा पुत्री अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष नवादा गांव में अपने तीन बच्चों के साथ लिव इन पार्टनर अर्जुन के साथ रह रही थी। उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आज बृहस्पतिवार को पुष्पा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला और उसके पार्टनर के बीच बीती रात को आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि दोनों के बीच हुए विवाद जिसके चलते महिला ने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि महिला के लिव इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतका के घर वाले इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि संजय मंगल पुत्र रामनिवास उम्र 30 वर्ष मूल निवासी जनपद जयपुर राजस्थान थाना क्षेत्र में स्थित मिग्शन अलमीया सोसाइटी में किराए पर रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अज्ञात कारणो के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि  मृतक यहां पर अकेले रहते थे, तथा एक एनजीओ में काम करते थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय