Sunday, February 23, 2025

फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डंसा, चिकित्सकों ने सफल इलाज कर बचाई युवक की जान

शामली: जनपद में देर रात एक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को एक जहरीले सांप ने डस लिया। चीख पुकार होने पर आसपास काम कर रहे मजदूरों ने सर्प दंश  से पीड़ित मजदूर को तत्काल शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने एड़ी चोटी का जोड़ लगाते हुए  सफल उपचार कर  मजदूर को मौत के मुंह से बाहर निकाला।
आपको बता दें पूरा मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव सिक्का के पास एक गत्ता फैक्ट्री का है।  जहां देर रात फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर मनोज फैक्ट्री में खोई की गाठ को लग रहा था।  तभी खोई की गांठ से एक जहरीला सांप निकाल कर आया और उसने मजदूर युवक के पैर में काट लिया।
सांप के काटे जाते ही मजदूर युवक मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। जिसे देख आसपास काम कर रहे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद अन्य मजदूर पीड़ित मजदूर को शहर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने घंटे की  मशक्कत के बाद लगभग मौत के मुंह में जा चुके मजदूर की जान बचाई। वही पीड़ित के परिजनों ने  चिकित्सको की जमकर तारीफ की और नम आंखों से उन्हें दुआये देते  नजर आए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय