Thursday, February 27, 2025

गाजियाबाद में स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के कौशांबी थान क्षेत्र के यूपी गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुई युवती की अस्पताल में मौत हो गई। युवती नोएडा से दिल्ली अपने घर जा रही थी। परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

योगेश ठकुरानी ने बताया कि उनकी बहन कोमल ठकुरानी निवासी शास्त्री पार्क कृष्णा नगर दिल्ली सुबह करीब 11 बजे नोएडा से अपने घर अपनी स्कूटी से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह यूपी गेट नाले के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कोमल ठकुरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

आसपास के लोगों ने उनकी बहन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। आसपास के लोगों ने ट्रक की फोटो खिंच ली थी। सूचना पाकर वह और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, तो पता चला की कोमल की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय