Saturday, April 26, 2025

देवबंद में देसी शराब के 45 पव्वों के साथ एक बाइक सवार युवक गिरफ्तार,भेजा जेल

देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में छापे मारे। जहां एक स्थान से टीम को देसी शराब के पव्वे बरामद हुए है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक वरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के कुरलकी, बास्तम, भायला, कुलसत और बाबूपुर नगली सहित अन्य गांवों में दबिश दी। लेकिन इन गांवों में कुछ नहीं मिला।
टीम ने नगर में रणखंडी रेलवे फाटक पर एक बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी शराब के 45 पव्वे बरामद हुए। जिन्हें वह कहीं बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वरुण चौधरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इंदिरा कॉलोनी निवासी आजू उर्फ रवि है। गिरफ्तार रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय