Thursday, April 10, 2025

दिल्ली की जनता को लूट रही आम आदमी पार्टी – वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिजली के नाम पर लूट कर रही है। दिल्ली की जनता से बिजली बिल के जरिए भारी टैक्स वसूला जा रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर में मीरापुर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का ईमानदार कंज्यूमर, जो नियमित रूप से बिजली का बिल भरता था, उसे पीपीएससी चार्ज के नाम पर 38 से 40 प्रतिशत तक टैक्स चुकाना पड़ रहा है। यह न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि पूरी तरह से अवैध भी है। अगर दिल्ली की जनता 100 रुपये का बिल भरती है, तो उसमें 40 रुपये टैक्स के रूप में लिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार और बिजली कंपनियों के खिलाफ धरने, प्रदर्शन और आंदोलन किए थे। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से लेकर डीईआरसी (दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे को उठाया था। हमारे विधायकों ने विधानसभा के अंदर भी इस विषय को उठाया था।

 

 

मुज़फ्फरनगर में किसान ने खेत के चारों तरफ लगा रखे थे तार, करंट से हुई नरपहाड़े की मौत, किसान पर मुकदमा दर्ज

 

भाजपा का यह संघर्ष अब रंग लाया है और उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद अब पीपीएससी चार्ज में बड़ी राहत मिली है। अब यह चार्ज 45 प्रत‍िशत से घटाकर 13 से 18 प्रत‍िशत तक कर दिया गया है। यह दिल्ली की जनता को राहत देने वाला फैसला है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। हम मानते हैं कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही भ्रष्टाचारी हैं। कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली को लूटने का काम किया और अब आम आदमी पार्टी 12 साल से दिल्ली की जनता को लूट रही है। दिल्ली की जनता अब इन भ्रष्ट नेताओं के साथ नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में बन रही थी टाटा टी की नकली चाय, कम्पनी के अफसरों ने मारा छापा, बनते रंगे हाथ पकड़ी

 

1 रुपये से 100 रुपये तक के करेंसी नोटों पर हस्ताक्षर करने वाली अकेली हस्ती थे मनमोहन सिंह

 

 

उनका मन बन चुका है और आम आदमी पार्टी का शासन अब खत्म होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के संभावित गठबंधन को लेकर सचदेवा ने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का यह मानना है कि जो कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं, धरना और आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय