Saturday, May 11, 2024

शामली में आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी में रोष व्याप्त है। जिसके चलते आप पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने देश के राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे आप पार्टी के लोगो ने संजय सिंह की तत्काल रिहाई किए जाने व उक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच किए जाने की मांग की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।जहा उन्होंने आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने देश के राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है की शराब घोटाले में फर्जी तरीके से उनके नेता को सरकार ने जेल भेज दिया है। संजय सिंह हमेशा से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे है। जिससे सरकार बौखला गई थी। जिसके चलते उन्हें फर्जी तरीके से शराब घोटाले में जेल भेजा गया है। जबकि ईडी द्वारा कई बार उनके आवास पर छापेमारी की गई और घंटो तक पूछताछ की गई।लेकिन ईडी को कोई साक्ष्य नहीं मिला।

वही शराब घोटाले में पकड़े गए मुख्य अभियुक्तों से पूर्व में भी ईडी ने पूछताछ की थी। लेकिन उन्होंने पहले कभी आप नेता संजय सिंह का नाम नही लिया। जिसके बाद अचानक संजय सिंह का नाम लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी को महीने भर में ही जमानत देकर सरकारी गवाह बना लिया गया। आप पार्टी के लोगो का कहना है की हमारे नेता को जेल भेजना सरकार की सोची समझी साजिश है। लेकिन आप पार्टी शुरू से ही अन्याय के खिलाफ लड़ती आई है और अपने नेता के साथ भी अन्याय नहीं होने देगी। जिसके चलते आज समूचे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और ये विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक संजय सिंह रिहा नही हो जाते। आप पार्टी के लोगो ने देश के राष्ट्रपति से संजय सिंह की तत्काल रिहाई कराए जाने और उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय