Saturday, September 30, 2023

‘बिग बॉस ओटीटी 2’: फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की बिगड़ी तबीयत

मुंबई। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान, जिन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई है, को 14 अगस्त को फिनाले से पहले तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक अभिषेक को वायरल बुखार के कारण शरीर में दर्द था और कमजोरी महसूस हो रही थी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अभिषेक को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, लेकिन उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया क्योंकि उनकी हालत खराब थी। उन्हें सही मेडिकल केयर प्रदान की गई और वह ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे।”

- Advertisement -

अभिषेक की बहन ने भी एक्स पर इस खबर की पुष्टि की। हो सकता है कि वह सोमवार रात को फिनाले एपिसोड में परफॉर्म न करें।

अभिषेक की बहन प्रेरणा ने लिखा, “अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”

- Advertisement -

तबीयत बिगड़ने से पहले अभिषेक एक हफ्ते से अस्वस्थ चल रहे थे। फिनाले जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा।

इस सीज़न की ट्रॉफी के दावेदार अभिषेक, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय