Sunday, March 16, 2025

नोएडा में अस्पताल में पति को खाना देकर लौट रही थी महिला, ऑटो में लूटपाट कर बदमाश फरार

ग्रेटर नोएडा। अपने बीमार पति को अस्पताल से खाना देकर आटो रिक्शा से लौट रही एक महिला से चलते ऑटो में लूटपाट की गई। ऑटो सवार दो बदमाशों ने महिला के कानों की बाली, बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों से बचने के लिए महिला चलते आटो से कूद गई। इसके चलते उसके हाथ और पैर में चोट आई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थिति रोज सम्पूर्णम सोसायटी में रहने वाली श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अप्रैल की देर शाम को वह अपने पति को अस्पताल से खाना देकर आटो से घर से लौट रही थी। चालक के अलावा ऑटो में एक युवक पीछे की सीट पर बैठा था। जैसे ही ऑटो एक मूर्ति गोल चक्कर के पास पहुंचा पीछे की सीट पर उनके बराबर में बैठे बदमाश ने महिला के कान से सोने की बाली छीन लिया और बैग लूट लिया। बैग में मोबाइल, डेबिट कार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे।

महिला ने विरोध किया तो चालक ने ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी। महिला अपनी जान बचाने के लिए ऑटो रिक्शा से नीचे कूद गई। उसके हाथ और सिर में चोट आई है। महिला को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय