Monday, May 19, 2025

कानपुर में धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा इनामी गिरफ्तार

कानपुर। बिठूर थाने की पुलिस टीम ने रविवार को धोखाधड़ी मामले में वर्ष 2021 से फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी को नया गंगा पुल बिठूर के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में स्थित लाल बंगला शिवकटरा पानी टंकी के पास निवासी अवनीश बाथम पुत्र स्वर्गीय नाथूराम जो वर्तमान में बिठूर के हिन्दुपुर मोहल्ले में रह रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में इसके खिलाफ वादी की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। हालांकि बाद में इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक बिठूर जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नया गंगा पुल बिठूर के पास से अवनीश बाथम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय