Friday, May 23, 2025

हस्तिनापुर के विकास को लेकर एबीवीपी ने जताई चिंता, सरकार से करेंगे मांग

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पौराणिक और ऐतिहासिक हस्तिनापुर भ्रमण का इसका महत्व जाना। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव नारायण प्रसाद ढकाल, प्रांत कोषाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार, संघ योजना मेरठ विभाग के संगठन मंत्री अनुज, बिजनौर के विभाग संगठन मंत्री सतेंद्र, प्रांत सह संयोजक सचिन उपाध्याय आदि हस्तिनापुर पहुंचे।

 

 

मुज़फ्फरनगर में दोस्त की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार, ससुर-दामाद ने मिलकर की हत्या, ससुर अभी फरार

 

उन्होंने पांडव टीला उल्टा खेड़ा पर पूर्व में हुए उत्खनन की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, द्रौपदी घाट आदि पौराणिक स्थलों का भ्रमण किया।

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क पर दिखा अजगर, कार चालकों के बीच फ़ैल गई दहशत

 

राष्ट्रीय संगठन सचिव नारायण प्रसाद ढकाल ने कहा कि हस्तिनापुर का पौराणिक इतिहास किसी से छुपा नहीं है। यह अपने पौराणिक महत्व के लिए दुनिया में जाना जाता है। महाभारत काल में कई आश्चर्य चकित घटनाएं इसी भूमि पर हुई। यहीं पर साधु संतों ने लंबे समय तक भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक किया। जिनका जीवन आज भी लोगों के लिए उदाहरण है। इसी महाभारत कालीन नगरी की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने पग धरे जो महाभारतकाल में कौरव-पांडवों के बीच हुए युद्ध को रोकने के लिए शांति दूत बनकर आए थे।

 

 

मुज़फ्फरनगर में ग्राम प्रधान की गुंडई का वीडियो आया सामने, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर इतिहास जाना। कहा कि वह जल्द ही हस्तिनापुर को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार से मांग करेंगे। अभी हस्तिनापुर में वह विकास नहीं किया गया, जिसकी यहां दरकार है। जबकि यहां का पौराणिक इतिहास देश-दुनिया के लोग जानते हैं। इस अवसर पर मनोज अहलावत, जेपी बैसला, प्रतीक शर्मा ने अतिथियों के भ्रमण व दर्शन व आदि की व्यवस्था में सहयोग किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय