Monday, May 19, 2025

संभल में जिला जज की कार का एक्सीडेंट, नीलगाय आ गयी अचानक कार के सामने

संभल- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुलंदशहर के जिला जज की कार एक नीलगाय से टकरा गई।


बुलंदशहर की जिला जज राखी दीक्षित मंगलवार को अपने परिवार के साथ इनोवा कार से बदायूं से बुलंदशहर जा रही थी। कार ड्राईवर चला रहा था। रास्ते में गुन्नौर क्षेत्र में मुरादाबाद अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव विचपुरी के निकट जिला जज की कार एक नीलगाय से टकरा गई। कार के नीलगाय से टकरा जाने से कार में सवार जिला जज एवं उनके परिवार को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 इनोवा में जिला जज के साथ दो छोटे बच्चे भी सवार थे।


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला जज एवं उनके परिवार को दूसरे वाहन से बुलंदशहर के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय