Friday, April 25, 2025

मेरठ में सेवा भारती के शिविर में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर ने आज 10 बजे से भूपाल अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में निशुल्क दवाई वितरण किया गया।

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कमल दत्त शर्मा,क्षेत्रीय संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा एवं पूर्व प्रत्याशी मेरठ शहर विधान सभा द्वारा की गई। कमल दत्त शर्मा ने कहा नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र मानकर सेवा भारती वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सेवा में कार्यरत है। इस तरह के निशुल्क कैंप लगाकर सेवा भारती लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

ऑर्थोपेडिक डॉक्टर द्वारा 143 रोगियों की हड्डियों के कैल्शियम की जांच की गई। 139 शुगर रोगियों की जांच हुई। ब्लड प्रेशर की 140 लोगों की जांच की गई। मेरठ महानगर में सेवा भारती  द्वारा  17  चिकित्सा केंद्र भी चलाये जा रहें हैं।

[irp cats=”24”]

सेवा भारती  सह चिकित्सा प्रमुख डा मनोज जाटव  ने कहा जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इससे  बचने के लिए सभी लोगों को हर 6 महीने में अपने शरीर की सभी जांचे करानी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय