Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। मोदीनगर में स्कूल गई 10वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा दस की छात्रा है। बताया कि छात्रा एक सप्ताह पहले स्कूल गई थी लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पिता ने पास में रहने वाले युवक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी थी। एसीपी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें छात्रा की तलाश में लगी थी। पुलिस ने रात छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी छात्रा की पिटाई करता था। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय