Sunday, May 11, 2025

मेरठ में दुष्कर्म मामले में आरोपी होंगे गिरफ्तार, साक्ष्य छिपाने के लगे आरोप

मेरठ। मेरठ के लोहियानगर में किशोरी का अपहरण कर चार घंटे तक दुष्कर्म के मामले में तीन और आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी करेगी। तीनों आरोपी वारदात के दौरान साक्ष्य छिपाने में शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा उसके मां और चचेरे भाई को भी जेल भेजा जा चुका है

 

लोहियानगर के हापुड़ रोड स्थित एक काॅलोनी में किशोरी(16) अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह भाई और मां मजदूरी पर गए थे।

 

इसके बाद पड़ोसी तालिब चाचा का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया था। एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। चार घंटे तक उससे दरिंदगी की गई। जब किशोरी के भाई व मां काम से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। वह किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और नग्न हालत में मिली।

 

कपड़े पास ही पड़े थे। खून भी जमीन पर फैला था। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय