Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में लकड़बग्घे का खौफ, एक किसान और एक जानवर पर किया हमला

सहारनपुर। सहारनपुर में भी लकड़बग्घों का खौफ फैल रहा है। जनपद के थाना गागलहेड़ी के गांव रसूलपुर बापडेकी के खेतों में लकड़बग्घा देखा गया है। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक लकड़बग्घा गन्ने के खेत से अचानक निकला और उसने एक किसान रोहित सैनी पुत्र राजकुमार सैनी पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया।

 

 

[irp cats=”24”]

रोहित के शोर मचाने पर खेतों में  काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर लकड़बग्घा फिर गन्ने के खेत में घुस गया। खेत के अंदर एक अन्य जानवर की आवाज सुनाई दी तो खेत से खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल गीदड़ बाहर निकला। वन विभाग की टीम घायल गीदड़ को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।

 

वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि वे इस मामले को लेकर गंभीर है। उन्होंने जिले के किसानों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनकी कोशिश लकड़बग्घे को पकड़ने की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय