Wednesday, March 26, 2025

गाजियाबाद में पंखे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने नहीं दी शिकायत

गाजियाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में आज सुबह एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस जांच में घटना का कारण घरेलू कलह सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

 

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के रहने वाले जितेंद्र राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहते हैं। 14 साल पहले उनकी शादी आरती से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। जिला अस्पताल से सूचना मिली कि आरती को संदिग्ध हालत में लाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि सुबह आठ बजे करीब आरती घर में पंखे से लटकी हुई थीं।

 

 

पति जितेंद्र और बच्चों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए लेकिन, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय