Saturday, April 26, 2025

परमधाम के क्रांति गुरु चंद्रमोहन पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

मेरठ। कोर्ट के आदेश के बाद परमधाम के क्रांति गुरु चंद्रमोहन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने गुरु चंद्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। नोएडा की एक महिला के साथ 2019 में हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर परमधाम न्यास के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर वलीदपुर स्थित परमधाम न्यास के संस्थापक पूर्ण गुरु चंद्रमोहन पर नोएडा निवासी एक महिला ने 2019 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दंपती लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे थे।

आरोप है कि मामले को दबाने के लिए महिला के पति को एक मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। जेल से आने के बाद महिला के पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर थाना दौराला पुलिस ने परमधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

[irp cats=”24”]

परमधाम न्यास के मीडिा प्रभारी सतीश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति पर परमधाम की ओर से यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जेल भेजा था। दबाव बनाने के लिए उक्त व्यक्ति कोर्ट के माध्यम से गुरु चंद्रमोहन को बदनाम करने के लिए मुकदमा दर्ज करा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय