4 सितंबर 1996 को दिल्ली में पैदा हुई एक्ट्रेस अदिति शर्मा टीवी की दुनिया में एक बहुत ही लोकप्रिय चेहरा हैं। वह ‘अमेज़न फैशन वीक इंडिया’ के लिए वॉक करने के बाद ‘टाइटन रागा’, ‘व्हाइट पॉन्ड्स ब्यूटी बीबी+’, ‘अमेज़न’ जैसे विभिन्न ब्रांडों के कई टीवी विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी हैं।
टीवी शो ‘कालिरिन’ (2018) में मीरा ढींगरा के किरदार से अदिति शर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था। उसके बाद वह ‘नागिन 3′ (2019) ”रब से है दुआ’ (2022-2024), ‘ये जादू है जिन्न का’ (2019-2020) और ‘अपोलेना- सपनों की ऊंची उड़ान’ (2024-2025) जैसे कई अद्भुत शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
अदिति रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 14’ (2024) में भी नजर आ चुकी हैं।
अदिति शर्मा ने 2017 में गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तारे’ में अभिनय करते हुए नजर आईं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।
उसके बाद वह दो अन्य पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘नान’ (2019) और ‘बेकद्रा’ (2019) और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो ‘तू राजा की राज दुलारी’ (2018) में दिखाई दीं। इसके अलावा उनके म्यूजिक वीडियो ‘प्ले बॉय’ (2021) और ‘आदत वे’ (2021) भी काफी मशहूर हुए।
वेब सीरीज ‘क्रेश’ (2021) के जरिए अदिति ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। इस सीरीज में उनके व्दारा निभाए गए काजल सेहगल के किरदार को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली और टीवी शोज से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
अभिनीत कौशिक ने दावा किया है कि अदिति ने उनसे पहले चोरी-छुपे शादी की और अब चार महीने बाद ही वे तलाक मांग रही हैं। अभिनीत ने अदिति पर को-स्टार संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप भी लगाया है।
अभिनीत का आरोप है कि अदिति का उनके शो ‘अपोलेना- सपनों की ऊंची उड़ान’ (2024-2025) के को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है।
अभिनीत ने ये भी दावा किया कि रंगे हाथ पकड़े जाने पर अदिति ने अपनी और उनकी शादी को इन-वैलिड और मॉक ट्रायल करार दे दिया। इसके साथ ही अदिति ने अभिनीत से तलाक मांगते हुए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की है।
–सुभाष शिरढोनकर