Saturday, April 26, 2025

गांधी जयंती पर मलिन बस्तियों में चलेगा स्वच्छता अभियान-एडीएम 

गाजियाबाद। महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

 

बैठक के दौरान एडीएम ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कार्यांलयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें गांधी जी के जीवन पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। नगर निगम द्वारा मलिन बस्तियों सहित अन्य सभी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

[irp cats=”24”]

 

माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग को आदेशित किया जायेगा सभी विद्यालयों में गांधी जयंती पर चित्रकला, वाद—विवाद, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस सहित अन्य विभाग एवं संस्थाओं द्वारा अस्पतालों और आश्रमों में फल व पुष्पाहार वितरित किये जाएंगे। गांधी जयंती पर जनपद में विभिन्न जगहों पर लगी महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई सहित माल्यार्पण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

 

 

रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया जाएगा। वानिकी विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया जायेगा। इसके साथ क्रीडा विभाग द्वारा विविभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जेल निरीक्षक द्वारा जेल में फलहार सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। आबकारी विभाग को गांधी जयंती पर ड्राई डे रखने के आदेश है। कार्यक्रमों के सम्बंध में सम्बंधित विभागों को जिओ जारी हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय