Monday, April 28, 2025

15 माह से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद पीड़ित निकला मुख्यमंत्री दरबार

शामली : चंदेनामाल निवासी सोनू प्रजापति ने 16 नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना अंतर्गत मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए चार लाख पिचहतर हजार के ऋण राशि के लिए पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद में आवेदन किया था।

 

तत्कालीन शाखा प्रबंधक, श्रण अधिकारी ने ऋण स्वीकृत करते हुए कोटेशन अजहर फर्म्स सहारनपुर के एचडीएफसी बैंक के खाते में साढ़े तीन लाख से अधिक राशि की कोटेशन देते हुए कविता देवी निवासी नबी पुरा, थाना भवन व कुछ राशि बैंक ऋण दिलाने में भूमिका निभाने वाले संजय राणा निवासी चंदेनामाल के खाते में हस्तांतरित कर दी थी। काफी समय तक सोनू को मनजीत सिंह, संजय राणा द्वारा ऋण स्वीकृत न होने की जानकारी दी जाती रही।

[irp cats=”24”]

 

 

शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण के पश्चात वर्तमान शाखा प्रबंधक की नियुक्ति होने पर सोनू ने जब उनसे जानकारी ली तो पता चला कि ऋण स्वीकृत होकर उसकी धनराशि कविता देवी व संजय राणा के खातों में हस्तांतरित की गई है। शाखा प्रबंधक ने सोनू को खातों में जारी ऋण राशि का स्टेटमेंट जारी किया, तब उसके होश उड़ गए। पीड़ित द्वारा श्रण धोखाधड़ी की जांच के लिए बैंक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई। न्याय न मिलते हुए एक वर्ष पूर्व पीड़ित न्याय पाने के लिए लखनऊ मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने के लिए साइकिल से रवाना हो गया है ।

 

 

प्रशासन को जब पता चला तो उस समय के एसडीएम सदर ने मेरठ से आगे पहुंच कर सोनू को न्याय दिलाते हुए वापस मुख्यालय लेकर आए। क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर द्वारा जांच की गई। जिसमें मनजीत सिंह, कविता देवी, संजय राणा, अन्य को दोषी पाते हुए थाना थाना भवन पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे में छह विवेचक ने जांच की है। अंतिम जांच पुलिस चौकी प्रभारी मुनेंद्र सिंह द्वारा की गई। जिसमें एक महीने पहले आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट सीट लगाकर जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भेज दी गई। सोनू का आरोप है कि 15 महीने से अधिक समय से पुलिस झूठे आश्वासन देकर उसके चक्कर कटवा रही है।

 

 

आरोपितो के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की गई। चार्ज सीट को न्यायालय नहीं भेजा गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक द्वारा खाते में एक मुश्त ऋण जमा करने वाले का जमा वाउचर की रसीद मांगने पर नहीं दी जा रही है। झूठे आश्वासनों व कार्यालय के चक्कर काटकर थकने के बाद शुक्रवार में रात्रि दो बजे लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में न्याय पाने के लिए साइकिल से रवाना हो गया है। सोनू ने बताया कि हापुड़ से आगे तक साइकिल पर न्याय की फरियाद का बोर्ड लगाकर पहुंच चुका है। सुबह में हापुड़ से आगे लखनऊ साइकिल के लिए रवाना हो जाएगा।

 

थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि संबंधित विवेचक द्वारा एक महीने पहले आरोपितों के खिलाफ चार्ज शीट लगाकर सीओ कार्यालय में जमा कराई जा चुकी है। न्यायालय तक प्रकिया के तहत चार्ज शीट पहुंचेगी। सोनू के साइकिल से लखनऊ जाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय